दुद्धी के वार्ड 07 में कवर्ड नाली व सीसी रोड निर्माण का हुआ शुभारंभ

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी के वार्ड 07 में कवर्ड नाली व सीसी रोड निर्माण का हुआ शुभारंभ।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। नगरपंचायत के वार्ड नंबर सात में मुस्लिम मोहल्ला से समीर के घर तक कवर्ड नाली तथा सीसी रोड निर्माण कार्य का बुधवार को विधिवत पूजन अर्चन के बाद शुभारंभ किया गया। सीसी रोड बनने से वार्ड के वासियों के लिए आने जाने का मार्ग सुगम होगा।
कवर्ड नाली तथा सीसी रोड निर्माण कार्य का नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और इसे जनहित की महत्वपूर्ण योजना बताते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण की अपेक्षा व्यक्त की।
शुभारंभ अवसर पर मनोनीत सभासद सुमित सोनी, धनंजय रावत, पूजा के अलावा सभासद प्रतिनिधि, मोहित अग्रहरि, अनु, शाहिद आलम, राकेश आजाद, आनंद कुमार, रवि जौहरी एडवोकेट अंकित चौधरी आराध्या सहित स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर निर्माण कार्य के ठेकेदार लल्लन प्रसाद जौहरी भी उपस्थित रहे और उन्होंने समय पर कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। बताया गया कि निर्माण कार्य पर 9,68000 खर्च होंगे।