क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कई स्थानों पर दही हांडी प्रतियोगिता में गोविंदाओं ने दिखाया अपना दमखम।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार को जगह जगह दही हांडी और मटका फोड़ कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और उत्साह से सराबोर इन आयोजनों में गोविंदाओं की टोलियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मटका फोड़ने के लिए जमकर पसीना बहाया।

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में कस्बा स्थित रामलीला मैदान पर दही हांडी के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हरिराम चेरो उपस्थित रहे। मटका फोड़ने वाली विजेता गोविंदा टीम को आयोजकों द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान विहिप व बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता, जिला संयोजक आलोक जायसवाल और मनीष जायसवाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रामलीला मैदान के मुख्य आयोजन से पूर्व नगर के अन्य प्रमुख स्थलों पर भी मटका फोड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं ।

सुरक्षा की दृष्टिगत एडिश्नल एसपी ऋषभ गंगवार एस डीएम दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता,सीओ दुद्धी विनय प्रभाकर,दुद्धी कोतवाल विश्वनाथन प्रताप सिंह मुस्तैद दिखे मय पुलिस व पीएसी बल के साथ।


जुलूस पार कराने के दौरान दुद्धी के रजा जामा मस्जिद गली में उच्च अधिकारीयों के अगुवाई में पुलिस बल की तैनाती।

जुलूस के दौरान दुद्धी महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज महिला सिपाहियों के साथ मुस्तैदी के साथ गस्त करती हुई दिखाई दी।

अमवार मोड़ पर मां काली सेवा समिति द्वारा दही हांडी का सफल आयोजन किया गया।
शिवाला मंदिर पर मंदिर सेवा समिति के सौजन्य से परिसर के सामने युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।संकटमोचन मंदिर तिराहा पर युवा शक्ति समिति के तत्वाधान में मटका फोड़ कार्यक्रम हुआ, जहां ऊंचाई पर बंधे मटके को फोड़ने में गोविंदाओं के पसीने छूट गए।
अपराह्न से देर रात्रि तक चले इन कार्यक्रमों के दौरान पूरा कस्बा जय कन्हैया लाल की और हरि बोल के जयकारों से गुंजायमान रहा।
