दुद्धी मल्देवा लिंक मार्ग बने वर्षों भी नहीं बीता सड़क गड्ढों में तब्दील, जिम्मेदार मौन

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी मल्देवा लिंक मार्ग बने वर्षों भी नहीं बीता सड़क गड्ढों में तब्दील, जिम्मेदार मौन।

दुद्धी/सोनभद्र।स्थानीय नगर के एन एच 39 को छूती हुई मल्देवा लिंक मार्ग साल भर पहले सड़क बनी थी।लगभग एक वर्ष के अंदर बनी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई।मल्देवा लिंक मार्ग पर चलने वाले स्कूली बच्चों सहित ग्रामीण अंचलों व नगर के लोग शब्जी खरीदारी करने सैकड़ों की संख्या में पहुंचते हैं और उसी सड़क के गड्ढों में गिरते पड़ते चलने को मजबूर हैं।सड़क में जो गड्ढे हो चुके हैं उसमें जलजमाव होने से राह चलने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। उसी सड़क के गड्ढों में से स्कूली वाहन चलाने पर चालक मजबूर हैं।

समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने विरोध जताते हुए जिम्मेदार विभाग के प्रति कड़ी निंदा करते हुए सड़क में हुए गड्ढों को सही कराने की मांग की हैं,समाजवादी पार्टी के नेता जुबेर आलम ने कहा सड़क के गड्ढों में तत्काल सोलिंग और भस्सी पड़ जाए साथ ही गुणवत्तापूर्ण काम हो जाए,तब जाकर सड़क में सुधार हो सकता हैं और राह चलते राहगीरों एवं स्कूली बच्चों को दिक्कतो का सामना नहीं करना पड़े।