दुद्धी ठेमा नदी पर लगे पेयजल संयंत्र का 35एचपी मोटर जला, दो दिनों से ठप पेयजल आपूर्ति से लोग बेहाल

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी ठेमा नदी पर लगे पेयजल संयंत्र का 35एचपी मोटर जला, दो दिनों से ठप पेयजल आपूर्ति से लोग बेहाल।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।इन दिनों नगरपंचायत क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है। ठेमा नदी स्थित पेयजल आपूर्ति संयंत्र का 35 हार्स पावर का मोटर जल जाने के कारण पिछले दो दिनों से पूरे नगर में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है।उमस भरी गर्मी और पानी की किल्लत से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं प्रतिदिन दैनिक कार्यों के लिए भी लोगों को तरसना पड़ रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने स्थिति की पुष्टि करते हुए बताया कि ठेमा नदी पर स्थापित 35 एचपी का मोटर अचानक जल गया है, जिसके चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया कि मोटर की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
अध्यक्ष ने नगरवासियों को आश्वासन दिया है कि मोटर के मरम्मत पूरी होने के बाद तुरंत ही नगर में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। नगर पंचायत प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू कराने के प्रयास में जुटा है।