क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

लवा नदी के पास सडक बहने से संबंधित अधिकारीयों के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया जमकर प्रदर्शन,कई बार विभाग को की गई शिकायत अधिकारी रहें मौन।
दुद्धी/सोनभद्र।स्थानीय नगर के लवा नदी से सटे एन एच 39 को छूती हुई सड़क दक्षिण की ओर जाने वाली सड़क बह जाने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश दिख रहा हैं।ग्रामीणों ने आज दर्जनों की संख्या में मौके पर पहुंच कर संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क दुद्धी नगर से सटे लवा नदी के निकट ग्राम बिड़र के सैकड़ों घरों को यह सड़क जोड़ती हैं।

सड़क को लेकर कई बार संबंधित अधिकारीयों को शिकायत की गई हैं लेकिन अधिकारी टाल मटोल कर देते हैं जब ब्लॉक में जाते हैं तो कहते हैं हमारे विभाग का नहीं हैं यह सड़क पीडब्ल्यूडी का सड़क हैं जिस विभाग की सड़क हैं वही विभाग सड़क बनवाएगी,जब पीडब्ल्यूडी विभाग को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जाता हैं तो विभाग कहती हैं कि मेरे विभाग की सड़क नहीं हैं।जब आज सड़क पूरी तरह से बह गई ग्रामीणों को आवाजाही करने में बाध्य हुआ तो आज अल सुबह संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने दुद्धी उप जिलाअधिकारी से सड़क मरम्मत को लेकर गुहार लगाई हैं।
मौके पर नीतीश कुमार गुप्ता,दीपक भारती,संजीव भारती,बीरबल,जितेंद्र कुमार,हुजैफा खान,अनिल कुमार,राकेश कुमार भारती,रोहित कुमार,संतोष कुमार,रंजीत कुमार,छोटू,अशोक सहित दर्जनों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
