क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग मजदूर की मौत।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमारल। कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव के झारोकला मोड़ पर आज एक बुजुर्ग मजदूर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। ग्राम प्रधान जियुत कुमार ने बताया कि हर घर नल जल योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों को लेकर एक ट्रैक्टर बभनी जा रहा था। झारोकला मोड़ पर पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर में सवार 65 वर्षीय लोलो राम पुत्र सुखराज निवासी पोखरा थाना बभनी नीचे गिर गए, और बड़े पहिये के नीचे आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पाइपलाइन के काम से लौट रहे मजदूर बारिश में भीगने के बाद ट्रैक्टर से अपने अपने घर बभनी जा रहे थे। चालक ने ब्रेकर पर तेज रफ्तार से हाई ब्रेक दबाकर ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो जाने के कारण यह दर्दनाक दुर्घटना घटी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
