क्राइम जर्नलिस्ट / सम्पादक – सेराज खान

मालगाड़ी की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दो साल पहले पिता भी उसी स्थान पर गंवाए थे जान।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली फूलवार गांव के पास सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक रेलवे हादसा सामने आया है ।जहां महुली निवासी 14 वर्षीय शिवकुमार कनौजिया पुत्र स्व. दीपक कनौजिया को मालगाड़ी की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास चरवाहों के अनुसार शिवकुमार रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ता हुआ आया। जैसे ही मालगाड़ी दिखाई दी, उसने अचानक ट्रैक पर लेट गया और ट्रेन के पहिए के चपेट में आ गया ,जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और परिजन बुरी तरह सदमे में हैं।
घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और विंढमगंज थाने की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर था ।बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व उसी स्थान पर शिवकुमार के पिता की भी ट्रेन से कटने से मौत हुई थी। एक ही परिवार के दो सदस्यों की इसी स्थान पर हुई यह दुखद घटना महुली गांव में भारी शोक और चिंता का कारण बनी हुई है।
विंढमगंज पुलिस के मुताबिक ,सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएँ शुरू कर दी गई हैं और प्रारंभिक जांच-पड़ताल जारी है । हादसे के कारणों व परिस्थितियों की सत्यता की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
