दुद्धी में बीडीओ बदले, कोन के डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे बने नए खंड विकास अधिकारी

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी में बीडीओ बदले, कोन के डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे बने नए खंड विकास अधिकारी।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –जिले में खंड विकास अधिकारियों के तबादला आदेश के तहत दुद्धी ब्लॉक में भी बदलाव किया गया है। दुद्धी के खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया का स्थानांतरण म्योरपुर कर दिया गया है, जबकि कोन के खंड विकास अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे को दुद्धी का नया खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है ।यह कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने की है।
शासन स्तर पर हुए इस प्रशासनिक फेरबदल में कई विकासखंड अधिकारियों के दायित्व भी बदले गए हैं। बताया जा रहा है कि तबादले के इस क्रम में विभिन्न विकासखंडों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
सूत्रों की माने तो यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से किया गया है। संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।