Crime journalist (सम्पादक-सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि
जूते उतारकर कीचड़ में उतरे विधायक राजेश गौतम!
दोस्तपुर-कादीपुर सड़क पर फूटा गुस्सा!
कादीपुर, सुलतानपुर – आठ वर्षों से बदहाल दोस्तपुर-कादीपुर (सरैया बाजार) मार्ग को लेकर मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। जलभराव और कीचड़ से भरी सड़क देखकर विधायक ने जूते उतार दिए और खुद कीचड़ में उतरकर हालात का जायजा लिया।
विधायक ने उपजिलाधिकारी मंजुल मयंक से कहा कि जनता वर्षों से इस सड़क के लिए परेशान है, अब और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को फोन पर कड़ी फटकार लगाई और जिलाधिकारी से ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई तथा संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की।
