एसपी चारु निगम की बेहतर पुलिसिंग से आजाद वर्मा हत्याकांड का हुआ खुलासा

Crime journalist (सम्पादक-सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि

एसपी चारु निगम की बेहतर पुलिसिंग से आजाद वर्मा हत्याकांड का हुआ खुलासा!

चारपहिया वाहन में गोली लगने से घायल हुआ था आजाद!

पुरानी रंजिश के कारण 05 लोग काट रहे है जेल की हवा!

सुल्तानपुर – बीते 28 जून को गोली लगने से घायल आजाद वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को जेल भेज दिया।मामले में पुरानी रंजिश के कारण 05 नामजद लोग पहले से जेल की हवा काट रहे है।
बता दे कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जासापारा(कारीबहार)गांव निवासी आजाद वर्मा पुत्र जमुना प्रसाद वर्मा की बीते 28 जून को मौत हो गई थी।सोशल मीडिया पर पुरानी रंजिश को लेकर दिए गए बयान के आधार पर मृतक के भाई बादल वर्मा ने 29 जून को गांव निवासी अशोक पांडेय,राज नारायण पांडेय,अनुराग पांडेय, रूपम पांडेय,सत्यम पांडेय व सूरज पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एफआईआर के आधार पर 05 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।लेकिन घटना की सही पुष्टि न होने के कारण पुलिस की विवेचना के दौरान सीओ विनय गौतम कादीपुर के अनुसार प्रकाश में आया कि मृतक आजाद वर्मा घटना के दिन अपने तीन साथियों अभिषेक वर्मा पुत्र विजय बहादुर वर्मा उर्फ कल्लू ,अभिषेक वर्मा पुत्र राम जनम वर्मा व अमन वर्मा पुत्र दिलीप वर्मा के साथ घटना के दिन अभिषेक वर्मा पुत्र राम जनक वर्मा की स्कॉर्पियो कार से निकले थे।तभी गाड़ी में बैठे अभिषेक वर्मा पुत्र विजय बहादुर वर्मा द्वारा अवैध पिस्टल चलाने के प्रयास में एक्सीडेंटल फायर हो गया।और गोली गाड़ी की सीट से आर पार होकर आजाद वर्मा के कमर में लग गई।आजाद गोली लगने के बाद गाड़ी में मौजूद अमन वर्मा से इन लोगो का विवाद हो गया।इन लोगो ने अमन को गाड़ी से उतारकर काफी देर तक गांव के आसपास घूमते रहे जब खून तेजी से बहने लगा, तो दोनों अभिषेक वर्मा घायल आजाद वर्मा को लेकर स्कॉर्पियो से जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए लखनऊ रवाना हो गए।जहां पुरानी रंजिश में शामिल लोगों के खिलाफ एक वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिया था।
बुधवार गुरुवार की रात गोसाईगंज पुलिस व स्वाट टीम ने दोनों अभिषेक वर्मा को लखनऊ पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर 16 से हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही से घटना में शामिल स्कॉर्पियो रेलवे बायपास ओवरब्रिज पखरौली से बरामद किया।बरामद कार की फॉरेसिंक टीम से जांच कराई गई तो उसमें घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल,खोखा,कारतूस एवं खून मिला साथ ही ड्राइविंग सीट की बगल वाली सीट में गोली का घुसने व निकलने का छेद मौजूद मिला।गिरफ्तार आरोपियों दोनो अभिषेक वर्मा को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।