क्राइम जर्नलिस्ट/ सम्पादक – सेराज खान

जहरीले जंतु के डसने से महिला की मौत।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार – कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में सोमवार की देर शाम ज़हरीले जंतु के डसने से मौत हो गई। बताया जाता है कि घर में कमला देवी 55 पत्नी रामध्यान निवासी झारोखुर्द अपना कोई काम कर रही थी। उसी बीच अचानक अचेत हो गई। परिजनों ने आनन फानन में सीएचसी लाया जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। महिला के मुँह से झाग निकलने की जानकारी मिली।
