Crime journalist संपादक-सेराज खान
प्रिंस कुमार सिन्हा संवाददाता-बीजपुर सोनभद्र
*बीजपुर: प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह का मिर्जापुर तबादला, दी गई भावभीनी विदाई*
*बीजपुर।थाना बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह का मिर्जापुर जनपद में स्थानांतरण होने पर गुरुवार को थाना परिसर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में पुलिसकर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और जनसंपर्क को मजबूती मिली। उन्होंने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुना।
अपने संबोधन में प्रभारी निरीक्षक ने सभी के सहयोग, सम्मान और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीजपुर का प्यार हमेशा याद रहेगा।
इस मौके पर सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
