क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

डेढ़ किलो चाँदी के जेवरात की चोरी से आक्रोश, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को देर रात्रि लगभग 1 बजे को रमेश कुमार कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय घनश्याम सिंह निवासी ग्राम बीड़र के घर का कुण्डी व दरवाजा तोड़कर बक्सा व अटैची चुरा कर ले गए । शिकायतकर्ता रमेश कुमार का भाई रात्रि 1:30 बजे जगा तो देखा कि पीछे चैनल गेट तथा 2 कमरों का ताला टूटा था । जिसकी सूचना भाई द्वारा तत्काल घर वालों को दी गई। तत्पश्चात परिजनों ने डायल 112 पुलिस हेल्पलाइन को दूरभाष द्वारा सूचना दिया। शिकायतकर्ता के तहरीर अनुसार अटैची में रखें जेवर चांदी का एक किलो 500 ग्राम जिसमें हसूली 2 नग, कमरधनी 1 नग , पाजेब 1 नग, हाथ का कंगन 2 नग, पायल 4 नग, बाजू बंद 2 नग, चांदी का मंगल सूत्र 1 नग , कान का टप 4 नग, झुमका 2 नग, बिछिया 10 नग, अंगूठी 4 नग सहित जमीन संबंधी कागजात एवं पिताजी के नाम बंदूक का लाइसेंस का प्रपत्र चुरा लें गए। जिसकी तहरीर थाने में रमेश कुमार ने देकर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है । घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है । उधर घटना की सूचना के तत्काल बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह, कस्बा प्रभारी संजय सिंह , उपनिरीक्षक हरिकेश आजाद एवं मोबाइल फॉरेंसिक टीम , डॉग स्क्वाड टीम आदि दर्जनों पुलिस कर्मी द्वारा घटना के साक्ष्य को एकत्रित करने के प्रयास में जुटी हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश के आसार लगाएं जा रहें हैं।
