
🟣अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन की अध्यक्षता में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सीसी टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक
🟠 सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर प्रभावी कार्यवाही तथा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए गए निर्देश
सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 27.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल* द्वारा पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में सीसी टीम के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दुर्घटना संभावित स्थानों एवं ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर वहां विशेष सतर्कता बरतने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन चलाना एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही दुर्घटना होने की स्थिति में त्वरित सहायता एवं राहत कार्य सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह, यातायात प्रभारी नरेन्द्र सिंह, आरआई मो0 नदीम, सीसी टीम प्रभारी, एवं उ0नि0 एमटी उपस्थित रहे।
