Crime journalist (सम्पादक – सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर -आकृति अग्रहरि
तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत!
सुलतानपुर – देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक शिवशंकर कोरी (निवासी अलहदादपुर पूरे महोबशाह का पुरवा) की मौत हो गई। वह ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे, तभी अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर अहिमाने स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री के सामने एक तेज रफ्तार कार ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
