Crime journalist (सम्पादक-सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि
जिला कारागार सुलतानपुर में 152 बंदियों का नेत्र परीक्षण, 107 को वितरित किए गए चश्मे!
सुल्तानपुर – जिला कारागार सुल्तानपुर में जेल अधीक्षक प्रांजल अरविंद के दिशा निर्देश में बंदियों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 152 बंदियों की आंखों की जांच की गई। परीक्षण के बाद जरूरतमंद 107 बंदियों को चश्मे वितरित किए गए। इनमें 99 पुरुष और आठ महिला बंदी शामिल हैं। नेत्र परीक्षण शिविर में जेल चिकित्सक डॉ. विष्णु स्वरूप यादव, फार्मासिस्ट आनंद मोहन मिश्रा तथा डॉ. आयुष पाल की भूमिका रही। शिविर का उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं का समाधान करना रहा। इस पहल से दृष्टि संबंधी परेशानी से जूझ रहे बंदियों को राहत मिली और उन्हें आवश्यक चश्मे उपलब्ध कराए गए।
