क्राइम जर्नलिस्ट/संपादक – सेराज खान

विंढमगंज में अवैध बालू परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। विंढमगंज वन रेंज के अंतर्गत घिवही गांव में बुधवार को वन विभाग ने अवैध बालू परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिया। ट्रॉली पर लगभग एक घन मीटर बालू लदा था।
वन विभाग ने इस मामले में भारतीय वन अधिनियम, 1927 (यथासंशोधित 2000) की धारा 41/42 एवं 69 के तहत अपराध पंजीकृत किया है। आरोपी घिवही निवासी नंदलाल कुशवाहा पुत्र शिवधारी के विरुद्ध मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विंढमगंज वन रेंज के रेंजर रत्नेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विंढमगंज बीट के ग्राम घिवही में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और नियमों का पालन सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है। विभाग की यह कार्रवाई अवैध बालू परिवहन पर अंकुश लगाने की दिशा में उठाया गया कदम है।