क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

त्योहारों में नियम से बजाएं डीजे,दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने संचालकों को दिए दिशा निर्देश।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को दुद्धी कोतवाली परिसर में डीजे संचालकों की बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संचालकों को उच्चाधिकारियों के आदेशों और दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्योहारों के दौरान डीजे का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाए। किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था प्रभावित न हो और अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए। बैठक में शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और पर्वों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने पर भी चर्चा हुई।
प्रभारी निरीक्षक ने सभी संचालकों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
