क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

ट्रक की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहा सात वर्षीय बालक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम पसरा है।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, बीड़र गांव निवासी अमर पटेल का सात वर्षीय पुत्र प्रियांशु सोमवार सुबह करीब आठ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान घर के सामने खड़े ट्रक को पीछे किया जा रहा था। बताया गया कि बालक ट्रक के पीछे मौजूद था और बैक करते समय पहिए की चपेट में आ गया।
बालक के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि प्रियांशु दो भाइयों में छोटा था। हादसे के समय परिवार के अधिकांश सदस्य घर के अंदर थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
