क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से महिला हुई गंभीर।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार – कोतवाली क्षेत्र के नगवां गांव में सोमवार की शाम आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि सुनीता देवी 42 पत्नी संतोष कुमार अपने घर पर काम कर रही थी। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने पर महिला अचेत हो गई। परिजनों ने एम्बुलेंस से सीएचसी दुद्धी में भर्त्ती कराया जहाँ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
