क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी कोतवाली को नया प्रभारी निरीक्षक मिला, अमित कुमार मिश्रा को सौंपी कमान।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।दुद्धी कोतवाली को नया प्रभारी निरीक्षक मिल गया है। मिर्जापुर जनपद से स्थानांतरित अमित कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने कोतवाली दुद्धी का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। कार्यभार संभालने के साथ ही अब क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की जिम्मेदारी उनके हाथों में आ गई है।
इससे पहले दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे विश्वनाथ प्रताप सिंह को मिर्जापुर जनपद में स्थानांतरित कर दिया गया था।
बता दे कि विश्वनाथ प्रताप सिंह अगस्त में दुद्धी कोतवाली का कार्यभार संभाले थे और तीन साल एक माह जनपद में रहे ।
नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती से कस्बा,क्षेत्रवासियों को बेहतर पुलिस व्यवस्था, प्रभावी कानून व्यवस्था और शिकायतों के तेज निस्तारण की उम्मीद है।
