क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्टर,दो घायल ,एक रेफर।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।कोतवाली क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत नगवा गांव के पास बुधवार दोपहर को एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक युवक का एक पैर टूट गया, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू पुत्र शिवनाथ (24) निवासी दादर टोला ग्राम नगवा, अपने एक साथी के साथ बाइक से घर की ओर जा रहा था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही वे बड़ापान लीलासी रोड के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसके बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। ईएमटी पवन यादव और चालक शनि प्रताप ने घायल राजू को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
