Crime journalist (सम्पादक-सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर -आकृति अग्रहरि
सुल्तानपुर के खिलाड़ियों का हलद्वानी में रहा जलवा!
‘अमीना ताइक्वांडो एकैडमी’ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन,जीते 2 स्वर्ण व 4 कांस्य पदक!
सुलतानपुर – उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में 29, 30 एवं 31 मई 2026 को आयोजित 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अमीना ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण एवं चार कांस्य पदक अपने नाम किए। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें सुलतानपुर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 44 किलोग्राम भार वर्ग में प्रज्वल यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं 38 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में मान्यता ने स्वर्ण पदक हासिल कर अकादमी और जिले को गौरवान्वित किया।
