दुद्धी में बकरीद पर की गई अकीदत से नमाज अदा ,अमन-चैन के लिए मांगी गई दुआ

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी में बकरीद पर की गई अकीदत से नमाज अदा ,अमन-चैन के लिए मांगी गई दुआ।

पैगम्बर इब्राहिम की सुन्नत अदा की गई – मौलाना मसूदा रजा

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर शनिवार सुबह कस्बा व आसपास के इलाकों में खुशी-खुशी नमाज अदा की गई और देश व समाज में अमन-चैन के लिए दुआ की गई। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने अल्लाह की इबादत की और एक-दूसरे को त्योहार की मुबारकबाद दी।मक़तब जब्बारिया ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे मौलाना मसउद रजा ने नमाज पढ़ाई।

जामा मस्जिद व रजा जामा मस्जिद में मौलाना नजीरुल कादरी ने भी सुबह आठ बजे नमाज पढ़ाई।

धर्मगुरुओं और मौलवियों ने नमाज के दौरान त्याग, इंसानियत और इबादत के महत्व पर ज़ोर दिया।नमाज के दौरान शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा। नमाज के बाद लोग गले मिलकर और एक-दूसरे को बकरीद की बधाई देकर त्योहार की खुशियाँ मनाते दिखे।

त्योहार के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल, सीओ राजेश कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह,महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

इस मौके पर इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी सदर रहीम बख्श खान उर्फ कल्लन खान,केंद्रीय अखाड़ा कमेटी सदर फत्तेह मोहम्मद खान उर्फ मन्नू खान,हाजी फैजुल्ला,कलीमुल्ला खान,एड लाला बाबू,प्रबन्धक आशिफ खान, शरफराज शाह, राफे खान,आदिल खान,शमीम अंसारी, डॉ एजाजुल हुड्डा, जलालुद्दीन खान,मेराज कादरी,रिजवान,सोनू सभासद, शाहिद सभासद, मूंहनहंन हवारी,मुख्तार अंसारी,जोखन खलीफा,रिजवान इदरीशी सहित हज़ारों हजार की संख्या में लोग ईद – उल – अज़हा की नमाज़ अदा की।