क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत थाना दुद्धी की टीम ने बुधवार को तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया। गिरफ्तारी अमवार चौकी की टीम ने की।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्य) के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी के निर्देशन में और थाना दुद्धी के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में यह कार्रवाई माननीय अपर सिविल जज, जूनियर डिवीजन द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों के आधार पर अमवार चौकी ने अंजाम दी। गिरफ्तार आरोपियों में गुमानी पुत्र जतन निवासी बघाडू ,रवि रंजन उर्फ बब्लू पुत्र राजकुमार निवासी अमवार एवं जीत सिंह पुत्र रामनाथ निवासी कोरची थाना दुध्दी शामिल हैं।
गिरफ्तारी में अमवार चौकी के उपनिरीक्षक जयशंकर राय (चौकी प्रभारी अमवार), हेड कांस्टेबल विनयचन्द्र भारती तथा कांस्टेबल अरविन्द कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। थाना दुध्दी ने बताया कि आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
