क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दीपावली की सफाई के दौरान छत से गिरा बुजुर्ग, सिर में गंभीर चोट,रेफर।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। आगामी दीपावली की तैयारी के दौरान छत के बरजे पर सफाई कर रहे एक बुजुर्ग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना आज बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे महुली थाना क्षेत्र के विंढमगंज निवासी बुद्धि नारायण गुप्ता (70)पुत्र स्व. रामदास गुप्ता के साथ हुई।
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग दीपावली को देखते हुए अपने घर की छत के बरजे पर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वे संतुलन खोकर नीचे गिर गए। धड़ाम की आवाज सुनकर घर के सदस्य दौड़े और घायल बुजुर्ग को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
सीएचसी दुद्धी में चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। चोट की गंभीरता देखते हुए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डॉक्टरों के अनुसार हादसे में बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि एक हाथ में फैक्चर की आशंका भी जताई जा रही है।
