आठ माह की गर्भवती महिला ने खाया कीटनाशक, सीएचसी दुद्धी में भर्ती

क्राइम जर्नलिस्ट / सम्पादक – सेराज खान

आठ माह की गर्भवती महिला ने खाया कीटनाशक, सीएचसी दुद्धी में भर्ती।

दुद्धी/सोनभद्र – प्रमोद कुमार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझौली में सोमवार को आठ माह की गर्भवती 21 वर्षीय विवाहिता ने घर में रखी फसल कीटनाशक दवा पी ली। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक निगरानी में उनका प्राथमिक उपचार जारी है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार,सावित्री देवी (21)पति अखिलेश की पत्नी, आज मेडिकल जांच के लिए अस्पताल आनी थीं। इसी पर पति के किसी मामूली कहासुनी पर नाराज होकर सावित्री ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
परिजनों ने बताया कि सावित्री की सांस जब कमरे में गईं तो पास रखी कीटनाशक की बोतल देखकर अन्य परिजनों को सूचना दी। तत्काल सावित्री को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया।जहां चिकित्सक डॉ. सुनील की निगरानी में प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उपचार के बाद मरीज की हालत में कुछ सुधार हुआ है लेकिन इलाज जारी है। बताया कि महिला की हालत फिलहाल निगरानी में रखी गई है और गर्भ तथा मां दोनों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।