क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर घायल , जिला अस्पताल रेफर।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में नहर के समीप शनिवार शाम करीब 6 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक अजय गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों के अनुसार ,अजय गौड़ पुत्र जगसाय, निवासी अम्मा कोरया थाना धुरकी जिला गढ़वा झारखंड निवासी , अपनी मौसेरी बड़ी बहन मानमति देवी को दुद्धी के बघाडू गांव स्थित उनके घर छोड़कर दुद्धी बाजार की ओर गए थे। इसके बाद वह एक साथी को दुद्धी बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए गए और किसी काम से डुमरडीहा गांव की ओर निकले थे।
लौटते समय नहर के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक नशे में था। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
सीएचसी दुद्धी में चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद चोट गंभीर होने के कारण युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
