क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

एमएलसी प्रत्याशी केदार नाथ सिंह ने किया जनसंपर्क ,प्रभारी मंत्री भी पहुंचे।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। भाजपा के वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी केदार नाथ सिंह एवं प्रभारी मंत्री हंसराज सिंह ने रविवार को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान नगर पंचायत के बहुद्देशीय हॉल में सभा आयोजित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री एवं एमएलसी प्रत्याशी ने कहा कि वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र प्रदेश की 56 विधानसभाओं को स्पर्श करता है। इसलिए यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आह्वान किया।
प्रत्याशी केदार नाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मतदाताओं को बूथ स्थल तक आसानी से पहुंचाएं और मतदान में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें। भाजपा ने वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, दर्जा प्राप्त मंत्री जीत सिंह खरवार, श्रवण सिंह गौड़, कमलेश मोहन,सरजू बैसवार,मनोज सिंह उर्फ बबलू,सुषमा सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सुमित सोनी, मनीष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
