क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दशहरा मेले की तैयारियों का निरीक्षण, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। आगामी दशहरा एवं विजयादशमी मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने रामलीला मैदान पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेले की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली एवं आवागमन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
श्री रामलीला कमेटी दुद्धी के महामंत्री सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रशासन के सहयोग एवं मार्गदर्शन में मेले को सफल बनाने के लिए समिति निरंतर प्रयासरत है। दुद्धी में रामलीला एवं दशहरा आयोजन क्षेत्र की प्रमुख परंपराओं में शामिल है और इसके दौरान बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
