दुद्धी में प्राचीन पंचदेव मंदिर का 1.65 करोड़ से भव्य जीर्णोद्धार, सड़क निर्माण भी शुरू

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी में प्राचीन पंचदेव मंदिर का 1.65 करोड़ से भव्य जीर्णोद्धार, सड़क निर्माण भी शुरू।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –दुद्धी कस्बे में धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र प्राचीन पंचदेव मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहा है। एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर 9 कचहरी रोड स्थित इस मंदिर को भव्य रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर से सटे गली मार्ग से पंडित राम लोचन तिवारी के मकान तक नई सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे स्थानीयों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बताया कि कस्बा वासियों द्वारा लंबे समय से मंदिर मरम्मत और सड़क की मांग उठ रही थी। कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है, टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।
प्राचीन पंचदेव मंदिर दुद्धी के धार्मिक-सांस्कृतिक इतिहास का अभिन्न अंग है। जीर्णोद्धार से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सड़क निर्माण से व्यापारियों व निवासियों का दैनिक यातायात आसान होगा।यह विकास कार्य नगरपंचायत के विकास योजनाओं का हिस्सा है ।