दुद्धी में रसोइया संघ की बैठक व न्यूनतम मानदेय की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी में रसोइया संघ की बैठक व न्यूनतम मानदेय की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –मंगलवार को दुद्धी के सिविल बार एसोसिएशन मीटिंग हॉल में रसोइया संघ की महत्वपूर्ण बैठक उषा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक से पहले बीआरसी दुद्धी परिसर में रसोइया बहनों ने मई माह का बकाया मानदेय देने और न्यूनतम वेतन 13,690 रुपये के बराबर मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

बैठक में ब्लॉक स्तर पर हर ब्लॉक में रसोइया संघ की अलग-अलग मीटिंगें आयोजित करने और सभी सदस्यों को जोड़ने का फैसला लिया गया। साथ ही, दुद्धी तहसील स्तर पर विशाल प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों को जिलाधिकारी सोनभद्र तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
भारतीय प्रगतिशील समिति की अध्यक्ष ममता मौर्या ने कहा कि महिलाओं का हर स्तर पर शोषण रोकना होगा। न्यूनतम मानदेय दिलाने के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के पूर्व अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने भी रसोइयाओं के संघर्ष को समर्थन देते हुए महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर राजकुमारी देवी, निर्मला सगमरिया, फूलवंती देवी, मानती देवी, विमला देवी, निर्मला, अंजली, मीना देवी, दुर्गावती, सरस्वती देवी, कलावती देवी, भवानी देवी, उर्मिला देवी, शकुंतला देवी आदि बड़ी संख्या में रसोइया बहनें उपस्थित रहीं।