क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

विस्थापित परिवार को प्रधानमंत्री/शहरी आवास कनहर पुनर्वास कालोनी अमवार में आवास की मांगो को लेकर विस्थापितों ने मुख्यालय पर उठाई मांग।
न्याय पंचायत कोरची के विकास खण्ड- बभनी के विस्थापित ग्राम – कोरची, सुन्दरी, भीसुर, लाम्बी, गोहड़ा के विस्थापित गण कनहर पुनर्वास कालोनी।
दुधी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार।दिन बुधवार को जिला मुख्यालय पर विस्थापितों ने विस्थापित हुए लोगों की मांगो को बुलंद किया,उत्तर प्रदेश के चर्चित कनहर सिंचाई परियोजना में हुए विस्थापित परिवार के लीडरों ने उपरोक्त विषयक, क्रम में विस्थापित परिवार को जो प्रधान मंत्री आवास (PM AWAS) का सर्वे हो चुका है तथा कुछ लोग अभी सर्वे से छूट चुके हैं उन्हें पुनः सर्वे कराकर सभी विस्थापितों को एक साथ आवास तत्काल दिया जाना अनिवार्य है इस लिए कि विस्थापित परिवारों को उजडूने के बाद जीवनी बहुत ज्यादा खराब हो चुका है। विस्थापित परिवारों के पास कोई खेती-बारी नहीं है सभी लोग बेरोजगार एवं भूमिहीन तथा घर विहिन है। विस्थापितों का दर्द शासन स्तर पर साझा किया जाना आवश्यक है। इस दौरान गम्भीरा प्रसाद (पूर्व प्रधान कोरची),जयनाथ कुमार कोरची,फनिश्वर जायसवाल (पूर्व प्रधान सुन्दरी)हामीद अली सुन्दरी,राजीव कुमार सुन्दरी,दीनानाथ (प्रधान जी भीसूर),सत्यदेव यादव एडवोकेट भीसूर मौके पर मौजूद रहें।
