Crime journalist ( सम्पादक – सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि
गुंगवांछ हत्याकांड में विवेचक उमाकांत शुक्ल का दर्ज हुआ मुख्य बयान!
आलाकत्ल हथियार भी हुआ तलब,16 को होगी जिरह!
सुलतानपुर – अमेठी के गुंगवांछ हत्याकांड में शनिवार को एडीजे चतुर्थ श्याम मोहन जायसवाल की अदालत में अभियोजन साक्ष्य के लिए तारीख नियत रही। वर्तमान में सीतापुर जिले में तैनात मामले के विवेचक उमाकांत शुक्ल गवाही के लिए हाजिर हुए और आलाकत्ल हथियार भी मालखाने से तलब कर पेश किया गया। मामले में विवेचक का मुख्य बयान दर्ज हुआ,फिलहाल उनकी जिरह नहीं हो सकी है। अदालत ने उनकी जिरह के लिए 16 मई की तारीख तय किया है। अमेठी जिले के स्थानीय कोतवाली के गुंगवांछ गांव में 15 मार्च 2022 को संकटा प्रसाद यादव,उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, पूर्व प्रधान अमरेश यादव व उनकी पत्नी नइका देवी की हत्या कर दी गई थी। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ की अदालत में लगातार साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है।
