क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक-सेराज खान

दुद्धी में आंधी-बारिश से एनएच-39 पर पेड़ गिरा, बिजली गुल।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार।शनिवार सायं करीब छह बजे दुद्धी में तेज आंधी के साथ लगभग आधा घंटे चली मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बस स्टैंड टाउन क्लब मैदान के निकट एनएच-39 पर ब्लॉक के समीप एक बड़ा पेड़ 11 हजार वोल्टेज की तारों पर गिर पड़ा। इससे एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया और तारें टूट गईं।
तार गिरने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत में लगे हैं। पेड़ सड़क पर गिरने से रांची-रीवा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारू किया। बिजली विभाग को शीघ्र बहाली के निर्देश दिए गए हैं।
