दो बल्ब और पंखा, 20 दिन में बिल आया 7 हजार, कनेक्शन भी कटा; अलीगढ़ में स्मार्ट मीटर बना मुसीबत
अलीगढ़ के गोल मार्केट के एक दुकानदार ने बताया कि 20 दिन में सात हजार रुपये का बिल थमा दिया गया, जबकि उसकी दुकान में केवल दो बल्ब और एक पं चलता है। चेक मीटर लगाने के 10 दिन बाद ही एक उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया, लोड भी दोगुना कर दिया गया।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की मुश्किल हर रोज बढ़ा रहे हैं। अलीगढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार अधिक बिजली बिल और तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। गोल मार्केट के एक दुकानदार को मात्र 20 दिन में सात हजार रुपये का बिल थमा दिया गया, जबकि उसकी दुकान में केवल दो बल्ब और एक पंखा ही चलता है। चेक मीटर लगाने के 10 दिन बाद ही एक उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया, लोड भी दोगुना कर दिया गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले जहां सामान्य मीटर से उनका बिल 800 से 900 रुपये के बीच आता था, वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद अचानक कई गुना वृद्धि हो गई है।
2 किलोवाट से 4 किलोवाट कर दिया लोडइससे छोटे व्यापारियों और आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ रहा है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि बिना जानकारी के उनके बिजली कनेक्शन का लोड भी बढ़ा दिया गया, जिससे बिल और अधिक बढ़ गया। सिद्धार्थ नगर के एक अन्य उपभोक्ता ने बताया कि उनका लोड दो किलोवाट से सीधे चार किलोवाट कर दिया गया, जिससे उनका बिल तीन गुना तक बढ़ गया। शिकायत करने पर विभाग द्वारा चेक मीटर लगाया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। 10 दिन बाद बिजली आपूर्ति ही काट दी गई। लाल डिग्गी स्थित बिजली विभाग कार्यालय में बुधवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग की।स्मार्ट मीटर के विरुद्ध खोला मोर्चास्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों के अलावा शहरी उपभोक्ताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। वार्ड संख्या 20 के पक्की सराय की महिला मंडल ने गुरुवार को सुबह 11 बजे सासनीगेट बिजली घर पर विरोध-प्रदर्शन की घोषणा की है। वहीं, 26 अप्रैल को लाल डिग्गी कार्यालय पर बिजली उपभोक्ताओं का साझा मंच के तत्वावधान में जनसभा होगी।
