1 min read

दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में चार घायल,बहन का तिलक चढ़ाने आए भाई की हालत गंभीर ,रेफर

क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में चार घायल,बहन का तिलक चढ़ाने आए भाई की हालत गंभीर ,रेफर।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार) कस्बे में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुद्धी में चल रहे तिलक कार्यक्रम में पहले से पहुंचे दो युवकों की अपाची बाइक बाजार से होकर तिलक स्थल पर लौट रही थी, तभी एनएच-39 मार्ग पर डीआर पैलेस के समीप सामने से आ रही होंडा साइन बाइक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार पहले बाइक के सवार दिलीप कुमार (32) पुत्र रामभजन और रंजीत कुमार (28)पुत्र रमेश दोनों करौदा राजगढ़, मिर्जापुर के निवासी हैं। दोनों मित्र दुद्धी तिलक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे,और किसी जरूरी काम से बाजार गए थे और बाजार से तिलक कार्यक्रम में वापस लौट रहे थे।वहीं दूसरी बाइक पर सवार मुकेश कुमार (18), स्व. बाललेश्वर का पुत्र और सूरज (16), पुत्र राजेश, दोनों पतरिहा के निवासी थे,जो दुद्धी के तरफ आ रहे थे ।दोनों बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई । घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट हो गई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण रंजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शेष तीनों घायलों दिलीप कुमार, मुकेश कुमार और सूरज का इलाज सीएचसी दुद्धी में ही जारी है। चिकित्सक ने बताया कि रंजीत को सिर पर गंभीर चोटे आई है जिसे बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया है जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है ।
इधर, हादसे की जानकारी पाते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।