सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तिथियां घोषित
क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तिथियां घोषित।
दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)आज शुक्रवार को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने सिविल बार संघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दिया है ।इससे बार संघ चुनाव की सरगर्मी कचहरी परिसर में बढ़ गई है।स्थानीय मुंसिफ कोर्ट कचहरी परिसर में सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन फॉर्म 7 अप्रैल 2026 से 8 अप्रैल 2026 तक शाम 4 बजे तक चुनाव अधिकारी के पास से प्राप्त एवं भरने होंगे।
चुनाव अध्यक्ष (1 पद), वरिष्ठ उपाध्यक्ष (1 पद), उपाध्यक्ष (2 पद), कनिष्ठ उपाध्यक्ष (1 पद), सचिव (1 पद), कोषाध्यक्ष (1 पद), सह सचिव पुस्तकालय (1 पद), सह सचिव प्रशासन (1 पद), सह-सचिव प्रकाशन (1 पद), सदस्य गर्वनिंग काउंसिल (6 पद) तथा सदस्यगण गर्वनिंग काउंसिल (6 पद) के लिए होंगे।
श्रीवास्तव ने कहा कि नामांकन फॉर्म के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। नामांकन वापसी के समय शुल्क वापस नहीं होगा। नामांकन फॉर्म की जांच 9 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे तक पूरी होगी, जबकि नामांकन वापस करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे तक है। आवश्यकता पड़ने पर 13 अप्रैल 2026 को पूर्वाहन 11 बजे से मतदान शाम 3 बजे तक होगा, तत्पश्चात मतगणना एवं विजेताओं की नाम की घोषणा की जाएगी।
बार सदस्यों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह है।
