1 min read

पत्रिहा गांव में युवक के ऊपर जानलेवा हमला जिला अस्पताल के लिए रेफर-

क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

पत्रिहा गांव में युवक के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला जिला अस्पताल के लिए रेफर-

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पत्रिहा गांव में गुटखा खाने को लेकर महुली निवासी युवक को कुल्हाड़ी से जान से मारने की प्रयास किया गया।

लाल बाबू(22)पिता अख्तर अली निवासी महुली थाना विंढमगंज को

प्रमोद कुमार बियार(28)निवासी ग्राम पत्रिहा ने कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर दिया।

लाल बाबू के भाई ने बताया मैं गाड़ी चला रहा था दुकान के पास बाइक खड़ा कर मेरा भाई गुटखा तम्बाकू ले रहा था,मामला दुकान में गुटखा खरीद को लेकर हल्का फुल्का बात बढ़ी जिसमे कुल्हाड़ी से मेरा भाई को मार दिया जैसे ही मैं बच बचाव के लिए गाड़ी से उतरा तो खून से लतपथ देख युवक घटना स्थल से फरार हो गया।जब अपने परिजनों को मोबाईल के माध्यम से बताया तो घर वाले घटना स्थल पर पहुँचे और खून से लथपथ भाई को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया।मरीज को गम्भीर हालत देखते हुए डॉ वरुणा निधि ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।खबर लिखे जाने तक परिजनों ने डायल 112 पीआरडी को सूचना दे कर बुलाया पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई हैं।