कौन जानता था कि रिस्तेदारी से आते वक्त सड़क हादसा से हॉस्पिटल में होगी मौत,औरत की मांग सुनी,ढेड़ साल का बच्चा यतीम
क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

कौन जानता था कि रिस्तेदारी से आते वक्त सड़क हादसा से हॉस्पिटल में होगी मौत,औरत की मांग सुनी,ढेड़ साल का बच्चा यतीम।
दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)स्थानीय कोतवाली से सटे जाबर गांव में बंद पड़े आर टी ओ बेरियर के निकट बाइक सवार का सड़क हादसा होने से जिला अस्पताल लोढ़ी में मौत हो गई।

मृतक संदीप कुमार यादव(24)पिता स्व0 रामकेश यादव निवासी ग्राम टेढ़ा अपने रिस्तेदार बुवा के घर सनडीहा झारखण्ड से आते वक्त सड़क हादसा से इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। रामनवमीं के दिन जुलूस के दौरान रात्रि कालीन जब जाम से झाम लगी हुई थी जैसे ही जुलूस के बाद जाम खुली तो मृतक अपने रिस्तेदार बुवा के घर से अपने घर टेढ़ा गांव आ रहा था रास्ते में ही जाबर में सड़क हादसा हो गई जिसमें मृतक संदीप चोटिल हो गया,आनन फानन में रात लगभग 12 बजें की करीब दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टर सुनील कुमार ने गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

ग्राम टेढ़ा के प्रधान सरजू यादव ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति संदीप कुमार यादव का जाबर गांव में सड़क हादसा होने से इलाज के दौरान जिला अस्पताल में म्रत्यु हो गई हैं,मृतक का एक ढेड़ वर्ष का मासूम बच्चा भी हैं संदीप यादव के म्रत्यु से पत्नी बेवा हो गई और माशूम बच्चा यतीम हो गया।खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से दुद्धी कोतवाली को देने के लिए तहरीर लिखा जा रहा था।
