क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

वादकारियों के लिए मेज-कुर्सियों की व्यवस्था कराने की मांग।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। दुद्धी बार एसोसिएशन ने कचहरी परिसर में आने वाले वादकारियों और अधिवक्ताओं के बैठकर न्यायिक कार्य करने के लिए मेज कुर्सियों की व्यवस्था कराने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने बाबूराम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय खाड़पाथर मुर्धवा रेणुकूट को पत्र भेजकर यथासंभव मेज कुर्सियां उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
पत्र में कहा गया है कि दुद्धी कचहरी परिसर में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से गरीब वादकारियों और अधिवक्ताओं को परेशानी होती है। बार एसोसिएशन ने वादकारी हित में सहयोग की अपेक्षा जताई है।
इस मौके पर कुलभूषण पांडे के अलावा रविंद्र यादव, कृष्णदेव अग्रहरि ,पीयूष अग्रहरि, छोटेलाल और विनय कुमार मौजूद रहे।
