क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

अपना दल (एस) के दुद्धी विधानसभा कार्यालय का भव्य उद्घाटन, संगठन की मजबूती पर जोर

दुद्धी, सोनभद्र | 12 अक्टूबर 2026 को अपना दल (एस) के सांगठनिक विस्तार एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से दुद्धी विधानसभा कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि श्री राकेश यादव (विधानसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव), विशिष्ट अतिथि श्री दिनेश बियार (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), श्री मुकेश कुमार तरंग (विधानसभा सह-प्रभारी) एवं श्री कमलेश मोहन (नगर पंचायत अध्यक्ष) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में गोंडवाना रीति-रिवाज के अनुसार पूजन-अर्चन एवं माँ भगवती की आराधना की गई। साथ ही भारत माता एवं पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथि के उद्बोधन में श्री राकेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि के उद्बोधन में श्री दिनेश बियार ने संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। वहीं, श्री मुकेश कुमार तरंग एवं श्री कमलेश मोहन ने संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही।

ब्लॉक प्रमुख श्री मान सिंह गोंड़ ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

अध्यक्षीय उद्बोधन में विधानसभा अध्यक्ष श्री निरंजन जायसवाल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, जनसमस्याओं के समाधान तथा कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिला मंच की श्रीमती प्रीति सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री राम सुरेश कुशवाहा, श्री उदित पटेल, श्री राजपाल कुशवाहा, श्री अमर सिंह खरवार, श्री महेंद्र जायसवाल, श्री रत्नेश केशरी, श्री सुशील शर्मा, श्री राहुल पाल, श्री दिनेश गुप्ता एवं श्री सुरेश पासवान सहित जिला, जोन, सेक्टर एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्टी की विचारधारा से प्रभावित कई लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता भी ग्रहण की।