क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय गड्ढे में गिरी कार, चालक सुरक्षित।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।स्थानीय थाना क्षेत्र के झारोखुर्द रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार की रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार एक आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक से टकराने के बाद सड़क किनारे गहरे गड्ढे में उतर गई। हादसे में कार चालक बालकेश (38) पुत्र स्व. अमरनाथ निवासी कुंडाडीह थाना म्योरपुर, बाल बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार बालकेश आर्टिगा कार( यूपी64 एजेड8808)से विंढमगंज से अपने घर कुंडाडीह जा रहे थे। झारोखुर्द रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन पार करते समय तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई। वाहन रेलवे फाटक के स्लाइडर को तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।
हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा तथा वाहन को गड्ढे से बाहर निकलवाने की कार्रवाई में जुटे रहे।
पुलिस के अनुसार चालक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और चालक को अपने साथ घर ले गए। हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस की मौजूदगी में यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही।
