दुद्धी नगर में निकाली गई ईद ए-मिलादुन्नबी की जुलुश,पैगमर मोहम्मद की आमद की नारा से गुंजा शहर

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी नगर में निकाली गई ईद ए-मिलादुन्नबी की जुलुश,पैगमर मोहम्मद की आमद की नारा से गुंजा शहर।

दुद्धी/सोनभद्र।स्थानीय नगर में निकाली गई ईद ए – मिलादुन्नबी की जुलुश,पैगमर मोहम्मद की आमद की नारा गूंजती रही नारे तकबीर अल्लाहु अकबर का नारा बुलन्द किया गया।हज़रत हुजूर नसीरे मिल्लत की अगुवाई में हजारों की संजलख्या में दुद्धी नगर में आलीशान जुलूस निकाल कर मोहब्बत की पैगाम दी गई।जुलुश के आगे आगे आलिमेदिन का काफिला रहा उनके पीछे पीछे खूबसूर अंदाज में हजारों हजार की तादात में आवाम की संख्या रही।आगे आगे रस्ते में जो भी लोग मिलडते उन सभी लोगों को हाथों में गुलाब का फूल देकर मोहब्बत का पैगाम दिया जा रहा था।

मौलाना नजीरूल कादरी ने पैगम्बर मोहम्मद साहब के बारे में कहा कि पूरे मख्लूकात यानी पूरे दुनियां के लिए अल्लाह ने पैगम्बर मोहम्मद साहब को रहमत बनाकर भेजा हैं। ना कि सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं बल्कि दुनियां में जितने भी जीव निर्जीव हैं उन सभी के लिए ख़ुदा ने रहमत बनाकर भेजा हैं।

मौलाना मुफ्ती मसूद रजा ने कहा मोहम्मद रसूल्लाह को ख़ुदा ने रब्बुल आलेमिन बनाकर भेजा हैं,रब्बुल आलेमिन के माना यह हैं कि ख़ुदा ने पैगम्बर साहब को किसी एक मजहब के लिए नहीं भेजा हैं यानी दुनियां में जितने भी कौम रहती हैं उन सब के लिए अल्लाह ने रहमत बनाकर भेजा हैं, कारी उस्मान वी हाफिज रजाऊल मुस्तफा ने अपने मनमोहक नातों से सभी के दिल जीतते नजर आए।

जुलूस के सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर की अध्यक्षता में दुद्धी कोतवाली के नवागत कोतवाल विश्वनाथन प्रताप सिंह की देख रेख में कस्बा इंचार्ज हरिकेश राम आजाद मय पुलिस बल के साथ स्थानीय नगर के सभी चट्टी चौराहों सहित जुलूस के साथ पुलिस तैनात दिखी।

वहीं दुद्धी महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज अपने थाने के एसआई सुभाष चंद्र पाण्डे संघ महिला कांस्टेबल मौजूद रहीं।

मुख्य रूप से इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के सदर रहीम बख्श उर्फ कल्लन खान की सरपरस्ती में फत्तेह मोहम्मद खान उर्फ मन्नू खान, कलीमुल्ला खान,राफे खान,सेराज खान,एडो सैफुल्लाह लाला बाबू,शमीम अंसारी,मुजीब खान,जुबेर आलम,तबरेज आलम,आसिफ खान,राजा बाबू,मेराज खान कादरी,मेराज आलम,मुख्तार अंसारी,अब्दुल्ला अंसारी,रिजवान, डॉ एजाजुल हुड्डा,सरफराज शाह,शाहिद सभासद,सोनू शाहनवाज खान,तालिब अली शाह,जोखन खलीफा, मैनु खलीफा,अलीरजा हवारी, कारी अलीमुद्दीन,शमशेर अंसारी, शरवर वकील,जैनुल अबेद्दीन रहे,वहीं बसपा नेता रामविचार गौतम, राकेश आजाद सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहें।