क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

प्रजापिता ब्रम्हा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय के बहनों ने दुद्धी महिला थाना सहित कस्बा पुलिस को राखी बांधी।
दुद्धी/सोनभद्र।आज दिन सोमवार को दुद्धी महिला थाना में महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज के आदेश से प्रजापिता ब्रम्हा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय के बहनों ने दुद्धी महिला थाना सहित कस्बा पुलिस को साथ मीडिया के लोगों को कलाई में राखी बांधी।

वही संस्थान के सेवा संचालिका वीके प्रतिभा ने परमात्मा को एक होने का बात बताई बताई कि पूरे सृष्टि की रचयिता सबका मालिक एक हैं कोई भगवान तो कोई ख़ुदा तो कोई गार्ड कहते हैं लेकिन परमात्मा एक हैं।

वही संस्था के बहनों में से कुमारी आरती,कुमारी शिवानी साथ में मौजूद रहीं।

बहनों ने मीडिया के लोगों को भी मीठा खिलाकर कलाई में राखी बांधी वही मौके पर क्राइम जर्नलिस्ट के सम्पादक सेराज खान को भी राखी बांधी गई।
मौके पर महिला थाना के एस आई सुभाष चंद पांडे,कस्बा इंचार्ज हरिकेश राम आजाद,दीवान संगीता सरोज,महिला कांस्टेबल डिंपल यादव,आकांक्षा,सविता,पीआरडी जमशीदा मौजूद रही।
