क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली राहत, दुद्धी पुलिस ने 4,500 कराए वापस।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के पीड़ित के खाते में 4,500 की धनराशि वापस करा दी।
पुलिस के अनुसार कस्बा दुद्धी निवासी संदीप कुमार सिंह के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से 19,000 की धनराशि फ्रॉड कर ली थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंकों से पत्राचार किया, जिसके बाद 4,500 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए अधिकारियों एवं साइबर हेल्प डेस्क टीम के प्रति आभार जताया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह तथा साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा की गई।
