क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र चुर्क में 10 दिवशीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया।
सोनभद्र।राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र चुर्क में 10 दिवशीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमें 2026 के प्रथम वर्ष के बच्चों को रखा गया है।उनके मनोवल, स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए।इस प्रकार के योग के कार्यक्रम कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रत्येक वर्ष रखा जाता है।ताकि बच्चों को जो शिक्षा ग्रहण करनी है वह बहुत गंभीर विषय है और इसमें बहुत ज्यादा मस्तिष्क का काम होता है मस्तिष्क स्वस्थ्य और तेज रफ्तार से चले इसके लिए योग प्राणायाम की बेहद आवश्यकता होती है।इसी लिए सबसे प्राथमिक दीक्षा योग की ही दी जाती है।पतंजलि योग शिक्षक योगी संकटमोचन द्वारा यह योग दीक्षा प्रदान किया जा रहा है।इसमें सैकड़ों बच्चे उपस्थित होकर इस योग शिविर में चार चांद लगा रहे हैं।योगी संकटमोचन का कहना है कि बच्चे दूर दूर जिले से आकर यहाँ शिक्षा ग्रहण करते हैं और अकेले होते हैं तो स्ट्रेस हो जाता है जिसके लिए योग ही एक ऐसा साधन है जिससे स्ट्रेस दूर किया जाता है।इस शिविर में हास्य आसन, मंडूक आसन और तालिवादन के साथ भजन कीर्तन भी कराया जाता है जिससे बच्चे खुलकर हंस सकें।
