समाजवादी पार्टी की बैठक 12 अगस्त  को पिंडारी में होगी

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

समाजवादी पार्टी की बैठक 12 अगस्त को पिंडारी में होगी।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। समाजवादी पार्टी और पीडीए के संयुक्त कार्यक्रम के तहत म्योरपुर ब्लॉक के पिंडारी गांव में 12 अगस्त को विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सभा के बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे।
अवधनारायण यादव ने कहा कि जिले, तहसील, सेक्टर और बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी तथा अन्य सम्बंधित पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर व्यापक रूप से विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अनिवार्य रूप से सम्मेलन में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।