समाजवादी पार्टी की बैठक पार्टी को मजबूत करने नरेंद्र सिंह गोंड को आगामी चुनाव में विजय दिलाने पर गहन चर्चा

क्राइम जर्नलिस्ट/संपादक – सेराज खान

समाजवादी पार्टी की बैठक पार्टी को मजबूत करने नरेंद्र सिंह गोंड को आगामी चुनाव में विजय दिलाने पर गहन चर्चा।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार।कस्बा स्थित डीसीएफ कॉलोनी में आज बुधवार को गोंडवाना भवन में समाजवादी पार्टी की महीने की पहली बैठक आयोजित की गईl बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने कियाl बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई ।इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया ।पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्ह पर चलने का संकल्प लियाl समाजवादी पार्टी की बैठक में क्षेत्र की तमाम समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया और समस्याओं को प्रभावी और कारगर तरीके से समाधान करने के दिशा में रणनीति तैयार किया गयाl पर्यावरण संरक्षण और मतदाता सूची में नाम बढ़ाने विश्व आदिवासी दिवस पर चर्चा मजबूती लाने के पहल किया गया l आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के मजबूत प्रत्याशी नीरेंद्र सिंह गौड़ विजय दिलाने के पूरे विधानसभा में युद्ध स्तर पर बैठकें में पार्टी के लोगों से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गईl समाजवादी पार्टी दुद्धी विधानसभा के प्रभावी प्रत्याशी नीरेंद्र सिंह गोंड ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता और छात्र पेपर लीक जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं सरकार के द्वारा छात्रों के साथ अन्याय किया जा रहा है पेपर लीक कर करके छात्रों की भविष्य खिलवाड़ किया जा रहा है l देश प्रदेश में आम लोग महंगाई भ्रष्टाचार जैसे समस्याओं से जूझ रहे हैं किसने की फसल के दौरान खाद भी नहीं मिल पा रहा है ,उसमें भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है बेरोजगारी जंगल जमीन आदिवासियों की समस्याएं बनी हुई है ।सरकार और प्रशासन के द्वारा कोई समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा हैl उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई और समस्याओं बेरोजगारी से तंग आ चुकी है और सरकार को इस बार जनता बाय-बाय करने वाली हैl बैठक में विनोद सिंह गोंड जगदीश प्रसाद यादव कल्याण खान नागेंद्र यादव हरिशंकर यादव अजय यादव गौस मोहम्मद खान राजकुमार रामलाल अनवर अली प्रेमसागर पांडे गोविंदा विश्वकर्मा कौशल्या देवी आशा रावत सोना बेगम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे l