क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

।।मृतक वृद्ध की फाइल फोटो।।
ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजूरी रेलवे क्रासिंग अंडर पास पुलिया के ऊपर ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। शनिवार रात्रि करीब 8 बजे एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार निमियाडीह निवासी लड्डू राम अग्रहरि (65) पुत्र स्वर्गीय सरजू साव का शव रेलवे ट्रैक पर देखा गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रेन से चोट लगने का अंदेशा व्यक्त किया है । वही परिजनो ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।बताया जाता है कि मृतक भारतीय जीवन बीमा में लंबे समय से कार्यरत थे।घटना की सूचना पर परिवारजनों सहित शुभचिंतको में मातम सा छा गई।
